हिन्दू जागृत मंच के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आँवला और अमरुद के पौधे लगाए। जागृत हिन्दू मंच परिवार के डॉ. दुर्गेश केशवानी, सर्वकपिल तुलसानी, सुनील जैन, यश केसवानी और सुरेश शुक्ला ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को जागृत हिन्दू मंच के सदस्यों ने लकड़ी से बना गौरैया घर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्षियों के संरक्षण की यह पहल सराहनीय है, मुख्यमंत्री निवास में गौरैया घर लगा कर पक्षियों के सरंक्षण की इस मुहिम में वे भी सहभागी होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू