नई दिल्ली
शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।
बता दें कि, शराब घोटाले मामले को लेकर कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी थी। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीस सिसोदिया को तीन दिन के लिए अंतरिम जमानत दी थी। सिसोदिया ने 12 से 16 फरवरी तक अपनी भतीजी के शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से जमानत मांगी थी। अदालत ने उन्हें पांच के बजाए तीन की जमानत दी थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान