इन्दौर
प्रदेश शासन के आदेशानुसार मेरा स्थानांतरण आयुक्त नगर निगम इन्दौर के रूप में हुआ है। मंडला कलेक्टर के रूप में डॉक्टर सोनल सिडाना की पदस्थापना हुई है। मैंने अपने स्थानांतरण के पश्चात प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत आज 4 अप्रैल 2023 को अपना कार्यभार जिला पंचायत सीईओ को सौंप दिया है। मैं अपने स्थानांतरण संदेश में कहना चाहूँगी की मंडला ज़िले में मेरा कार्यकाल लगभग तीन साल का रहा, यह कार्यकाल मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान मुझे कोविड एवं अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितियों में ज़िले के जनप्रतिनिधि,ज़िलेवासी, मीडिया, समाजसेवी, महत्वपूर्ण संगठनों तथा प्रशासनिक अमले का आत्मीय सहयोग मिला है। मैं अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू