धार
धार जिला मुख्यालय स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में 16 दिवसीय खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 30 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाले 16 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव में छठे दिन मंगलवार (4अप्रैल) को धार गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में खेड़ापति हनुमान मंदिर में गायत्री यज्ञ करवाया गया। इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंत्रों के साथ आहुतियां प्रदान की। व्यास पीठ से गायत्री परिजन आचार्य श्रीमति प्रज्ञा बैरागी, विक्रम पटेल और राम प्रसाद पटेल ने संगीतमय भजनों के साथ हवन करवाया। इस अवसर पर श्रीमति प्रज्ञा बैरागी ने गायत्री परिवार और गुरुदेव श्रीराम शर्मा जी आचार्य के विचार क्रांति अभियान से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत करवाया। साथ ही उन्होंने परिवार तथा समाज को संस्कारवान बनाने के लिए भारतीय संस्कृति के 16 संस्कार को भी अपने जीवन में उतारने और नई पीढ़ी को इससे अवगत करवाने के लिए 16 संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और हनुमान भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू