नई दिल्ली
बीते साल बना INDIA अलायंस कई दलों के टूटने और साथ मिलकर चुनाव लड़ने के समझौते न हो पाने के चलते हिचकोले खा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस को तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गठबंधन से रालोद के अलग होने के बाद भी अखिलेश यादव कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं हैं। फिलहाल उनकी ओर से कांग्रेस को यूपी में 15 सीटें लड़ने का ऑफर दिया गया है। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि इन 15 सीटों के अलावा कांग्रेस किसी अन्य पर अलग से उम्मीदवार नहीं उतारेगी, यदि गठबंधन होता है।
सपा सूत्रों का कहना है कि यह ऑफर कांग्रेस को दे दिया गया है और अब गेंद उसके पाले में है। अखिलेश यादव ने भी इस ऑफर की जानकारी देते हुए कहा, 'हमारी कई राउंड की बातचीत हुई है। दोनों तरफ से अलग-अलग लिस्ट एक दूसरे को दी गई हैं। सीट शेयरिंग पर जब बात बन जाएगी, तब समाजवादी पार्टी कांग्रेस की यात्रा का हिस्सा बनेगी।'

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान