रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।
रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।
दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय