August 24, 2026

बिरनपुर में दो शव पिता-पुत्र के मिले,पुलिस सतर्क

बेमेतरा

साजा के बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। एसपी इंदिरा कल्याण ऐलसेला ने इसकी पुष्टि कर दी है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। एसपी ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा भेजा गया है। इधर मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं।

बिरनपुर में तनाव के माहौल के बाद पुलिस ने दो दिन से लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था। लेकिन इसके बावजूद 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। वहां उनकी हत्या हुई है। जैसे ही यह घटना सामने आई पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। क्योंकि शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की हत्या हुई थी।

You may have missed