रायपुर
बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी साथ ही 10 लाख रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान उक्त जानकारी दी।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए है। एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय