भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपेट) की पहले चरण की जांच हो चुकी है। इन्हें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में सील करके रखा गया है। 20 प्रतिशत ईवीएम और 30 प्रतिशत वीवीपेट आरक्षित रखी जाएंगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पहले चरण की जांच में 84 हजार 442 बैलेट यूनिट, 84 हजार 341 कंट्रोल यूनिट और 90 हजार 969 वीवीपेट की जांच की गई। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों को सूचित कर उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई।
आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने इस पूरे काम को देखा और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। जांच के बाद मशीनों को जिलों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मशीनों की जांच का काम 29 जनवरी से 20 फरवरी तक चला। भारत इलेक्ट्रनिक्स लिमिटेड (बेल) बेंगलुरु के इंजीनियरों द्वारा जांच की गई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान