भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, अमरूद, चंपा और बरगद के पौधे लगाए। टेलीविजन चैनल न्यूज 24 एमपी-सीजी के दो साल पूर्ण होने पर चैनल की टीम के सदस्यों ने पौध-रोपण किया। चैनल हेड संदीप भम्मरकर, रिपोर्टर सर्वअजय शर्मा, शब्बीर अहमद, सुअमृतांशी जोशी सहित अन्य साथी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रतिज्ञा आईएएस अकादमी के 7वें स्थापना दिवस पर अकादमी के अनिल उपाध्याय ने पौधे लगाए। संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमेन डी.पी.अग्रवाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र शर्मा की पुत्री कुमारी अवनी शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। नितेंद्र शर्मा, श्रीमती अरूणा शर्मा तथा श्रीमती सुमन शर्मा पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ओ.पी. कृपलानी और सुआशिमा केसवानी ने भी पौध-रोपण किया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन