भोपाल.
लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा होने से पहले तमाम सामाजिक संगठन अपने सामाजिक नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग करने लगे हैं। भोपाल में विश्वकर्मा समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंदसौर लोकसभा का टिकट मांगा है। विश्वकर्मा समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा – मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा समाज के लोगों की जनसंख्या 50 लाख से अधिक हैं। और भोपाल में 3 लाख से ज्यादा वोटर हैं। समाज की यह मांग है कि मंदसौर से विनय जांगिड को बीजेपी अपना उम्मीदवार बनाए।
विधानसभा चुनाव से पहले भी टिकट की मांग कर चुका है समाज
रामकिशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम विश्वकर्मा योजना को पूरा करने के लिए समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने की जरूरत है। उनके मुताबिक समाज दशकों से भगवा ध्वज के नीचे काम कर रहा है लेकिन राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले लोग गिने-चुने ही है। विधानसभा चुनावों में पहले भी उन्होंने टिकट की मांग उठाई थी। इसके अलावा इस मांग को लेकर पहले भी उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और अजय जामवाल से भी अपील की है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा के अलावा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रहेगा विश्वकर्मा, सर्व विश्वकर्मा समाज समिति युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा एवं प्रदेश मंत्री देवेंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा और दीपक मालवीय उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू