August 25, 2026

अब आटो में तीन से ज्यादा सवारी बैठाई तो परमिट होगा निरस्त

इंदौर
परिवहन विभाग ने अब लोक परिवहन के प्रमुख साधन आटो रिक्शा पर लगाम लगाना शुरू कर दी है। आटो रिक्शा के संचालन के लिए आटो रिक्शा विनियमन योजना बना दी है। इसके तहत आटो रिक्शा के संचालन के लिए नए नियम बना दिए हैं, जो काफी कड़े हैं। इसका उल्लघंन करते पाए जाने पर परमिट निरस्त करने जैसी सख्ती कार्रवाई की जाएगी। अब आटो रिक्शा में तीन सवारी से ज्यादा यात्री बैठाने पर उसका सीधे परमिट निरस्त किया जा सकेगा। विगत नौ नवंबर को इसका नोटिफिकेशन कर इसे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

आरटीओ अधिकारियों के अनुसार जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में परिवहन विभाग ने आटो रिक्शा विनियमन योजना 2021 तैयार की है। कुछ माह पहले इसका प्रारुप जारी किया गया था। सुझाव और संशोधन के बाद इसे लागू कर दिया गया है। अकेले इंदौर में जानकारी के अनुसार इंदौर में करीब 15 हजार परमिटधारी आटो हैं जबकि तीन हजार आटो रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। वहीं बैटरी से संचालित आटो रिक्शा की संख्या भी काफी अधिक है।

You may have missed