फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसी के साथ मृतकों की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है. यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर होने के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और हादसे में घायल हुए सभी चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
वहीं एक व्यक्ति ने ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. दुर्घटना में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस मामले को लेकर सर्कल अधिकारी (शहर) प्रदीप सिंह और अन्य लोग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहे हैं.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान