कोरबा.
कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। शराब के नशे में मिले चालकों पर धारा 185 का मामला बनाया गया है। कोरबा जिले में वाहन चालकों को ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी जानी जारी है। सडक सुरक्षा जागरूकता माह की पूर्णता के बाद भी पुलिस अपने नियमित काम मे जुटी हुई है।
कोरबा और आसपास के इलाके में पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच कर चालकों को नियम बताए जा रहे है। सर्वमङ्गला चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की। जीपीएस, स्पीड गवर्नर, बैक लाइट, रेडियम पट्टी व प्रदूषण का स्तर भी जांचा गया। साथ ही एल्कोमीटर से यह परखा गया कि कौन कौन चालक नशे की स्थिति में गाड़ी दौड़ा रहा है। पुलिस ने एके चालक को ज्यादा नशे में पाया । उस पर सेक्शन 185 की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है और इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं और इसकी कीमत दोनों पक्षों को चुकानी पड़ती है। इसलिए लोग अगर लापरवाही से बचेंगे और जिम्मेदारी के साथ बाहर चलाएंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ निश्चित रूप से कम होगा। कोरबा पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 128 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय