राजिम
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी की धार में दीप दान कर राजीव लोचन और भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन किए। इसी के साथ राजिम कुंभ कल्प मेला का भी शुभारंभ हो गया।
माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कुंभ मेले का शुभारंभ हो गया। इसी परिप्रेक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पैरी सोदूर और महानदी में तड़के सुबह से डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों मंदिरों के अलावा श्रद्धालु लोमश ऋषि आश्रम, राजिम भक्तिन माता मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, राजराजेश्वर, दानदानेश्वर, बाबागरीब नाथ महादेव के दर्शन किए।
कई महिलाएं एवं युवतियोंं ने तीनों नदी पैरी, सोदूर और महानदी की धार में डुबकी लगाने के बाद नदी के रेत में शिवलिंग बनाकर उसमें नारियल, बेल पत्ता, धतुरे का फूल, दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया और नदी के धार में दीपदान किए। सूर्योदय के पूर्व पुन्नी स्नान का बड़ा महत्व है। दीप दान किए जाने का भी धार्मिक महत्व है, इसलिए नदी की धार में दीप दान कर श्रद्धालु सीधे श्री राजीव लोचन और भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के लिए लोग पहुंचे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय