इंदौर
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) रूपरेखा बनाने में लगा है। सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर से शुरू होगी। अधिकारियों ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पहले करवाने पर सहमति दी, जो दिसंबर दूसरे सप्ताह रखी है। वैसे अगले सप्ताह तक विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर सकता है। साथ ही विद्यार्थियों से परीक्षा के लिए आवेदन भी भरवाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक सत्र 2022-23 तीन महीने लेट शुरू हुआ है। अभी विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए पहले सेमेस्टर के बाद तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा करवाई जाएगी। जनवरी से पेपर होंगे।
एमए, एमकाम, एमएससी, एमजे, एमएसडब्ल्यू, एमएचएससी सहित अन्य कोर्स के सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा-गोपनीय विभाग के अधिकारियों की बैठक रखी। पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पर चर्चा की गई। यहां तक इनके रिजल्ट घोषित करने के लिए भी डेडलाइन रखी। जुलाई की बजाए सत्र 2022-23 अक्टूबर में शुरू हुआ। पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर से जनवरी के बीच पीजी कोर्स की 36 परीक्षा करवाने का फैसला लिया है।
दूसरे सप्ताह से पेपर रखे जाएंगे। करीब 35-45 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनका रिजल्ट महीनेभर के भीतर जारी करने पर जोर दिया है। फरवरी से तीसरे सेमेस्टर के सभी रिजल्ट देने की डेडलाइन मूल्यांकन केंद्र को दी है। जबकि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में शुरू करने की योजना है। उस दौरान विद्यार्थियों का सिलेबस भी कालेजों में पूरा हो जाएगा।
परीक्षा विभाग की उप कुलसचिव रचना ठाकुर का कहना है कि यूजी फर्स्ट ईयर की विशेष और पूरक परीक्षा होगी। पंद्रह दिन विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या पता लगने के बाद परीक्षा केंद्र बनाएंगे। जल्द ही फार्म भरने के लिए लिंक शुरू करेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू