बैतूल
रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दंगल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस बार जो नारा दिया है, वह सही है। इस बार बिल्कुल 400 पार ही होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किए हैं, मुझे नहीं लगता कि आज तक देश के लिए किसी ने किया है। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने समाज के हर वर्ग और देश के लिए सोचा और काम किया है। किसान आंदोलन को लेकर द ग्रेट खली ने कहा कि हमारे किसान लोगों के बहकावे में आ जाते हैं। मैं सोचता हूं कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में योजनाएं बनाई हैं।
उन्होंने कहा कि हर कोई ग्रेट खली नहीं हो सकता, मुझे भगवान और लोगों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पूरी तरह से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। कुछ तो अपने अंदर जुनून होना चाहिए। द ग्रेट खली ने खिलाड़ियों से कहा कि जिम में हम जो प्रोटीन खाते हैं, उसमें स्टेराइड मिला हो सकता है। कई जगह देखने में आया है कि कोच भी मिसगाइड करते हैं। हमें सोच समझकर ही इसका उपयोग करना चाहिए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन