धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जनसुनवाई कर रहे थे। तभी उन्हें धार शहर में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपा कर रखी जाने और विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई। कलेक्टर मिश्रा ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल मौके से ही सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर को आदेश दिए कि बिना विलंब के शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर उन्हे और शिकायतकर्ता को सूचित करें। तत्पश्चात सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। जनसुनवाई की शिकायत पूर्णतः सही पाई गई और मौके से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई।
आबकारी वृत धार के मगजपुरा वार्ड क्रमांक-9 मे त्वरित कार्यवाही की जाकर धार स्थित भगवान पिता खेमराज के रहवासी मकान की रसोई से 13 पेटी लेमोंट बीयर बोतल, 12 पेटी देसी प्लेन मदिरा तथा 4 पेटी देसी मसाला मदिरा कुल 245.4 बल्क लिटर मदिरा जप्त कर आरोपी भगवान के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त की गई मदिरा की अनुमानित कुल कीमत लगभग 85 हजार है। अवैध मदिरा कहां से लाई गई, इसके स्त्रोत की जांच की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू