October 24, 2026

खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर आज आएंगी रायपुर

रायपुर

बॉलीवुड की खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर रायपुर आ रही हैं जहां सदर बाजार में स्थित सहेली ज्वेलर्स पहुंचेंगी और यहां पहुंचने वाले आम लोगों से भी मुलाकात करेंगी। ईशा कोप्पिकर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में कंपनी, दिल का रिश्ता, डरना मना है, पिंजर, एलओसी कारगिल समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

You may have missed