कांकेर.
नारायणपुर जिले से सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच कांकेर जिले की सीमा में मुठभेड़ हो गई। सभी जवान सुरक्षित बतााये जा रहे हैं। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के आलपरस के जंगल में मुठभेड़ हुई है। लगभग 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ हुई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि नारायणपुर जिले की पार्टी के साथ कांकेर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले हैं।
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही कांकेर में जवानों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को ढेर किया है. यह मुठभेड़ भी कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई. कोयलीबेड़ा के भोमरा हुरतराई के बीच जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद 3 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है. 3 नग भरमार बंदूक भी बरामद की गई है. घटना स्थल से पुलिस ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं और नक्सली सामग्री भी बरामद किया है.
15 से 20 मिनट तक चला मुठभेड़
कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि तकरीबन 15-20 मिनट तक हुए मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले. फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि ये जवान सर्चिंग के लिए निकले थे. इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. ये जवान भी डटे रहे.
नक्सली भाग निकले
''नारायणपुर जिले की पार्टी के साथ कांकेर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले है.''
– इंदिरा कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक कांकेर

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय