October 22, 2026

निधि आपके निकट का जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित

भोपाल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 27.02.2024 को रमानी आईसक्रीम कंपनी, भोपाल में ”निधि आपके निकट“ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में म.प्र. एवं छ.ग. के आंचलिक भविष्य निधि आयुक्त श्री वी. रंगनाथ एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, भोपाल श्री अमिताभ प्रकाश , अन्य अधिकारी ,सदस्य एवं नियोक्ता उपस्थित थे । इस जनसुनवाई में सदस्यों एवं पेंशनर्स की शिकायतों का निराकरण किया गया । साथ ही विभाग के ”प्रयास“ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री वी. रंगनाथ द्वारा इस माह सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियोें को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

यह कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा सभी जिलों में प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित किया जाता है और इस कार्यक्रम में सदस्यों एवं नियोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाता है। क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल के अंतर्गत सात जिलों भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल में 27 फरवरी 2024 को ”निधि आपके निकट“ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

You may have missed