भोपाल
शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील के कड़वाला गांव के किसान हीरालाल विश्वकर्मा “प्रधानमंत्री बीजग्राम योजना” से अपना उत्पादन बढ़ाकर मुनाफा ही मुनाफा कमा रहे हैं।
हीरालाल के पास3 हेक्टेयर जमीन है। जिसमें वे खरीफ में सोयाबीन तथा रबी में गेहूं और चने की फसल लेते हैं। हीरालाल ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री बीजग्राम योजना से 30 किलो सोयाबीन बीज (किस्म RVS 2001-4) खरीफ वर्ष 2023 -24 में लिया था। उन्होंने 0.418 हेक्टेयर रकबे में यह बीज बोया तथा बीजोपचार भी कराया। पानी की कमी देखकर एक बार सिंचाई भी की तथा 100 दिन बाद फसल की कटाई हाथों से कराई। तौलने पर हीरालाल को औसतन 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज मिली। शुजालपुर मंडी में 5200 रुपए प्रति क्विंटल उपज बेचने पर हीरालाल को एक लाख 56 हजार रुपए मिले। प्रति हेक्टेयर लागत लगभग 50 हजार रुपए आई। हीरालाल को एक हेक्टेयर से करीब एक लाख रूपये शुद्ध मुनाफा मिला।
हीरालाल बताते हैं कि उन्होंने अपने दूसरे खेत में घर का बीज बोया था। तुलनात्मक अध्ययन किया, तो बीजग्राम योजना से मिले बीज का घर के बीज से लगभग दुगुना उत्पादन मिला। कृषि विभाग की सलाह का उपयोग करके हीरालाल अब सालभर में अच्छा उत्पादन ले रहे हैं।
हीरालाल अब अन्य किसान भाईयों को भी सलाह देकर कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री बीजग्राम योजना अपनाएं तथा उन्नत बीज पाकर अपना उत्पादन बढ़ाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं। वे इस किसानहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आभार जताते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू