भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को प्रदेश में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के 550 स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कैबिनेट के पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए दी।
साथ ही सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गृह जिलों से इसमें शामिल हों। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह एक प्रकार से विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन होगा। इस दौरान पांच सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी तो प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवास का लोकार्पण होगा।
एक मार्च को पांच औद्योगिक क्षेत्र का होगा भूमिपूजन
उज्जैन में एक और दो मार्च को क्षेत्रीय औद्योगिक कानक्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पांच औद्योगिक केंद्रों का भूमिपूजन किया जाएगा। अलग-अलग जिलों में निवेश के प्रस्ताव हैं, जिनके लिए एमओयू वहीं होंगे। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहें।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू