नई दिल्ली
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4 पेज का एक लेटर लिखा है और अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताया है। दिल्ली में पानी के गलत बिलों की सेटलमेंट योजना को रोके जाने के आरोपों को एलजी ने सफेद झूठ करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आरोप लगाकर भागने का यह एक और उदाहरण है।
एलजी ने केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा, 'मैंने देखा है कि पिछले कुछ दिनों में आप और आपके मंत्री मुझ पर 'पानी योजना' को रोकने का आरोप लगा रहे हैं, जोकि कागजों पर मौजूद नहीं है। आपके बयान सफेद झूठ हैं। यह आरोप लगाकर भाग जाने का एक और उदाहरण है, जिसमें आपको महारथ हासिल है और आपने इसी से अपना करियर बनाया है। आप और आपकी सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया और 2013 से आप केंद्र सरकार, एलजी, कांग्रेस पार्टी, बीजेपी और यहां तक की नौकरशाहों पर आरोप मढ़ते हैं।'
एलजी ने कहा, 'यह पूरी तरह साफ किया जाता है और मैं इसे रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि कथित योजना जोकि दिल्ली जल बोर्ड, नगर विकास विभाग और वित्त विभाग से जुड़ा है, पूरी तरह आपके और संबंधित मंत्रियों के नियंत्रण में है। कथित योजना जिसे कथित तौर पर मैंने रोका है, कभी मेरे सामने नहीं लाया गया, एक कागज भी नहीं।'

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल