रतलाम
रतलाम 23 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार पेसा एक्ट के महत्व, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ग्रामसभा सदस्यों की दक्षतावर्धन हेतु जिले की जनपद पंचायत बाजना तथा सैलाना का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने बताया कि प्रशिक्षण में पेसा एक्ट ड्राफ्ट समिति के सदस्य श्री विजेन्द्रसिंह चौहान, नानूजी एवं जिला मास्टर ट्रेनर द्वारा पेसा मोबिलाइजर एवं ग्राम पंचायतों के सचिवो को पेसा नियम का निरंतण व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामसभा सदस्यों को पेसा नियम की जानकारी प्रदान करने हेतु गत दिनों जनपद पंचायत बाजना एवं सैलाना के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुभाग अधिकारी द्वारा समस्त समितियो के कर्तव्य की जानकारी दी गई। श्री नानूजी द्वारा सामाजिक जागरुकता लाते हुए समाज की रुढियों, परम्पराओं को कायम रखते हुए सामाजिक क्रांति लाने के प्रयास से अवगत कराया गया।सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भिडे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय सार्वजनिक भवनों पर अधिक से अधिक नारे, स्लोगन एवं समिति सदस्यों की जानकारी अकित करवाने, पेसा नियम अन्तर्गत गठित समितियों को उनके अधिकार तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू