भोपाल
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया जिले का पुलिस अधीक्षक (एसपी) पदस्थ किया गया है। 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी है मिश्रा वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू पदस्थ हैं। वहीं एडीजी प्रशासन पीएचक्यू विजय कटारिया को पदोन्नत कर स्पेशल डीजी प्रशासन पीएचक्यू पदस्थ किया है।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कटारिया 1990 बैच के अधिकारी है। भारतीय पुलिस सेवा वेतन मेट्रिक्स -16 ( रुपये 205400-224400) में महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग ने गुरुवार को इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
एक अन्य आदेश में गृह विभाग ने कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार केडिया का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) भोपाल पदस्थ किया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन