August 23, 2026

CG के नेताओं को कर्नाटक चुनाव में मिली अहम् जिम्मेदारी

रायपुर
10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु जाएंगे। डॉ रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे और यहां एक पत्रकार वार्ता भी करेंगे।

अरुण साव और अजय चंद्राकर कर्नाटक रवाना
वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव और अजय चंद्राकर चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं। अरुण साव कर्नाटक के अरसीकेरा विधानसभा में प्रचार करेंगे तो वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नागामंगला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। पूर्व मुखयमंती डॉ रमन सिंह आज शाम को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

You may have missed