लखनऊ
यूपी के कार्डधारकों के लिए राहत की खबर हैं। कार्डधारक अब दो मार्च तक राशन ले सकते हैं। सभी कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरित न हो पाने के कारण विभाग ने फरवरी माह के राशन वितरण की तारीख को बढ़ा कर दो मार्च तक कर दिया है। इस माह नई व्यवस्था के तहत ई-वेइंग मशीन और ई-पॉस को लिंक करके राशन वितरण 15 से 28 फरवरी का निर्धारित किया गया था। नई व्यवस्था में सर्वर समेत अन्य दिक्कतों के कारण 28 तक वितरण नहीं हो सका। फिर एक दिन और बढ़ाया गया। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार तक नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबिलिटी के तहत भी कार्डधारक राशन प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को मोदी के फोटो वाले थैले में मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। सरकार ने कार्ड धारकों को थैला वितरित करने के लिए आपूर्ति विभाग को मुहैया करा दिए हैं। आपूर्ति विभाग राशन डीलर के जरिए थैलों का वितरण करा रहा है। डीएसओ ने बताया कि सभी कार्डधारकों तक जल्दी से जल्दी थैले पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बैग वितरण के लिए कोटेदारों को एक रजिस्टर तैयार करना होगा। इसमें कोटेदार बैंक प्राप्त करने वाले कार्डधारक का नाम, राशन कार्ड संख्या, मोबाइल नम्बर दर्ज करेंगे। हस्ताक्षर या अंगूठा भी लगवाएंगे। विभाग द्वारा बैग वितरण की रैंडम जांच भी की जाएगी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल