मंडला/ घुघरी
ग्राम गरिया पांड़ घुघरी तहसील अंतर्गत जहां से जगत कली धुर्वे लगभग 2 वर्ष से लापता थी और इस समय से परिवार वालों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला, फिर विगत कुछ दिनों पहले बंगाल से जानकारी मिली एक आश्रम के माध्यम से फिर वहां परिवार वालों ने जाने की कोशिश और तैयारी की फिर वहां से जानकारी मिली कि वह यहां से फिर लापता हो चुकी है जिसके कारण लगभग 2 महीने बाद फिर लोक कल्याण उद्ध आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट संचालक ऑल डेज फॉर्म डिडोली सूरत से मिली जानकारी और उसे आश्रम के जो संचालित करता है अनिल भाई बघेल भारती बेन बघेल के द्वारा यह आश्रम एक बहुत ही अच्छे वृद्ध आश्रम में ऐसे लोग पाए जाते हैं जिन्हें ना समाज ना परिवार जिन्हें पागल घोषित कर देती है।
काफी घाव सढ़े गले और जिन्हें कैंसर लकवा तथा गंभीर बीमारी अवस्था में छोड़ देते हैं उन्हें यह आश्रम सहायता और मदद करती है जो फुटपाथ में पड़े लोगों को भी लाकर यहां उनकी रेख देख की जाती है साथ ही ट्रीटमेंट उपचार की जाती है और सही होने पर उनके परिवारजन से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाता है। इस प्रकार यह आश्रम प्रसिद्ध है संचालक भाई अनिल बदले उप संचालक राज बगल कमेटी मेंबर विक्की सभी व्रत लोगों को मिलकर बेहतरीन सेवा देते हैं और उन्हें जितना अच्छा से अच्छा भोजन वस्तु की व्यवस्था कर उन्हें सेवा देते हैं।
उन्हीं के माध्यम से उस बूढी मां के पास जिनका नाम है डुलिया बाई और जगत कली जिनकी बेटी है उनके माध्यम से एक समाजसेवी सहजान परस्ते को फील्ड वर्क के दौरान यह जानकारी मिली और उसे परिवार पर तरस खाकर उनका हेल्प करने का निर्णय लिया और दिनांक 25 मार्च 2024 को उद्ध आश्रम पहुंचकर इस परिवार का मदद किया और उसे बूढी मां की बेटी को सुरक्षित उनके घर पहुंच कर मदद किया गया।और उसे बूढी मां के आंखों में जो आंसू का माहौल था वह खुशियों में और आनंद में बदल गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू