सुकमा.
सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम मेंटटागुड़ा में शुक्रवार की रात को एक चाचा ने अपने ही भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलराम बघेल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब छह से सात बजे के बीच कवासी अनिता 16 वर्ष और कोर्राम रमेश नौ वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत को देखने के लिए गए हुए थे।
इसी दौरान शाम होने और अंधेरे के डर से दोनों बच्चे पेड़ के नीचे ही बैठ गए और किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उसका चाचा दरमु लच्छा अपने हाथ में ताड़ी निकालने वाले धारदार हथियार से अनिता के हाथ और सिर पर हमला कर दिया। वहीं भतीजे कोर्राम रमेश के हाथ, कंधे, कोहनी, पीठ, सिर के अलावा गले के पीछे हमला कर दिया। बच्चों की आवाज को सुन कुछ लोगों ने बच्चों को बचाने के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच घायलों से उनके स्वास्थ्य से लेकर आरोपी के बारे में पूछताछ करने लगी। वहीं रात में ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल, बच्चों का हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर करने की बात कही जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय