भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आज हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के दृष्टिगत सर्वेक्षण सहित प्रभावित किसानों को राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने अतिवर्षा तथा ओलावृष्टि से आंशिक नुकसान की जानकारी दी है। प्रदेश में कुछ स्थानों से अतिवर्षा से फसलों के कुछ नुकसान के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया