मंदसौर
मंदसौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध का जिक्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंदसौर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और उसके दो बच्चों के शव पेड़ पर फंदे से झूलते मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र की:
ये घटना मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र की है, यहां एक युवक और उसके दो बच्चों के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिले हैं। लोगों ने आशंका जताई कि युवक ने पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया होगा, फिर खुद भी फांसी लगा दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस:
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
बता दें, MP में सुसाइड केस के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे है, ज़िन्दगी से हताश होकर आत्महत्या करने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों ही खरगोन (Khargone) जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में पेड़ पर युवक-युवती का लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया था, शव के पास से चप्पल और एक बैग भी बरामद हुआ था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू