लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में लगाए आम के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर तात्या टोपे स्टेडियम के पास स्थित लाड़ली वाटिका में लाडली बेटियों के साथ आम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मी कुमारी ज़ेनब, नैना, खुशी, नंदिनी, प्रियंका, रेणुका, महक, सिमरन, वैशाली, प्रिया, अनुष्का और रिया ने भी पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने बालिकाओं से लाड़ली लक्ष्मी योजना संबंधी चर्चा भी की। कुमारी ज़ेनब ने योजना में बेटियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और स्कूल पढ़ाई जारी रखने में मिल रही मदद के बारे में बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों को अपने जन्म-दिन और परिवार के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन