इंदौर
मरीज उमाशंकर बबेले निवासी बीना को 2021 में ब्रेन ट्यूमर नामक बीमारी होने का पता चला तत्पश्चात् 2021 मे इंदौर के प्राईवेट संस्थान द्वारा आपरेट किया गया था। वर्ष 2022 में दुबारा परेशानी बढ़ने पर मरीज की MRI हुई तथा उसमें दुबारा ट्यूमर बढ़ता पाया गया।
विस्तृत जांच में ट्यूमर दिमाग के तने (Brain stem) की खून की नसों के द्वारा ट्यूमर में अत्यधिक रक्त संचार था तथा ट्यूमर के निकटतम थी । ट्यूमर आकार में बढ़कर सिर के पिछले व गर्दन के हिस्से को घेर चुका था । स्थिति की जटिलता को देखते हुए न्यूरोसर्जरी व इन्टरवेंशन रेडियोलॉजी के डॉक्टरों की टीम द्वारा इसे दो चरणों मे करने का फैसला लिया गया ।
प्रथम चरण में I R इन्टरवेंशन रेडियोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीक (Tumor Embolization) के द्वारा ट्यूमर की रक्त वाहिनी खून की नसों को ब्लॉक करके रक्त प्रवाह कम किया गया । द्वितीय चरण में लगभग 8 घन्टे की ट्यूमर की शल्य चिकित्सा की गई । इस प्रकार की गंभीर विमारियों का इस प्रकार की इलाज देश के चुनिन्दा उच्च संस्थानों में ही उपलब्ध है । तथा उनमें अत्यधिक आर्थिक व्यय भी आता है।
ऑपरेशन पश्चात वर्तमान में मरीज पहले की भाँति सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है तथा डिस्चार्ज हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से लाभार्थी इस मरीज का संपूर्ण इलाज निःशुल्क हुआ है। बी. एम. एच. आर. सी. में आयुष्मान सुविधा से इस तरह के जटिल रोगों का इलाज आसपास के क्षेत्र के मरीज एवं निर्धन रोगी के लिए वरदान है ।
इस टीम मे: इन्टरवेंशन रेडियोलॉजी से डॉ आर. एस. मीना, न्यूरोसर्जरी से डॉ संदीप के. सोरते, डॉ सौरभ दिक्षित, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, निश्चेतना टीम से डॉ. सारिका, डॉ. सन्ध्या, डॉ. कनिका सम्मिलित हुए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू