रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर लालू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मोड में आ गई है। पार्टी के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' शब्द अपडेट किया है। छत्तीसगढ़ में जिन नेताओं ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे मोदी का परिवार शब्द जोड़ा है, उनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक संपत अग्रवाल सहित कई नेता नाम शामिल है।
पिछले चुनाव में चलाया था मै भी चौकीदार कैंपेन
गौरतलब है कि ठीक ऐसा ही कैंपेन भाजपा ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी चलाया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मैं भी चौकीदार जोड़ लिया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय