भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सूडान में फँसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए आपरेशन कावेरी की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सूडान में फँसे 3000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकालना देशवासियों के प्रति उनके समर्पण एवं सेवा-भाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपने प्रधान सेवक पर गर्व है। आपरेशन कावेरी से पुन: सिद्ध हो गया है कि मोदी है तो सब मुमकिन है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही