भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पर पूर्व सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनको जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें पूर्व सीएम शिवराज आज 65 साल के हो गए। उनको जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था।
सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च, 1959 में हुआ। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान और माता सुंदर बाई चौहान हैं। उन्होंने राजधानी भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (दर्शनशास्त्र) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शिवराज सिंह की शादी साधना सिंह के साथ हुई। उनके दो पुत्र कार्तिकेय चौहान और कुणाल चौहान है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक