ग्वालियर
मध्य प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग के निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, परिवहन विभाग के मुख्यालय से जारी तीन अलग अलग आदेशों में तीन परिवहन निरीक्षकों को उनकी वर्तमान चैक पोस्ट से हटाकर दूसरी चैक पोस्ट पर तैनात किया गया है।
इन तीन निरीक्षकों की चैक पोस्ट के प्रभार बदले
परिवहन विभाग मुख्यालय ग्वालियर ने परिवहन निरीक्षक अजय मार्को को परिवहन चैक पोस्ट मुलताई से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मालथोन का प्रभारी बनाया है, परिवहन निरीक्षक विवेक दांते को परिवहन चैक पोस्ट खवासा से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट मुलताई का प्रभारी बनाया है और परिवहन निरीक्षक रत्नाकर उइके को मालथोन से हटाकर परिवहन चैक पोस्ट खवासा का प्रभारी बनाया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू