भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को प्रातः 11 बजे देश एवं प्रदेश की स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअली चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल कार्यक्रम में भिंड जिले से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम मे किया जायेगा। प्रदेश की सभी स्व सहायता समूह की महिलाएँ जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वर्चुअली प्रधानमंत्री के संबोधन को देख एवं सुन सकेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी संबंधित जिला अधिकारियों को कार्यक्रम के लिये सुचारू व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया