प्रधानमंत्री श्री मोदी वीसी से स्व-सहायता समूह की बहनों से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को 2500 करोड़ रुपये की राशि करेंगे अंतरित
मुख्यमंत्री भिण्ड में बुधवार को भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे
भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बुधवार को भिण्ड की स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में दो योजनाओं की 2571 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री 68 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 मार्च, 2024 को प्रात: 10:30 बजे भिण्ड से प्रदेश के किसान भाईयों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 80 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1816 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023 में 25 लाख से अधिक किसानों के खाते में बीमा राशि के 755 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान