मंडला
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा आज मंडला में रैली निकालकर बीजेपी ओर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया और जनसेवा मित्रों को स्थाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने ओर नोटा पर वोट देने की बात कही जनसेवा मित्र संघ मंडला जिला अध्यक्ष सोनू पटेल ने बताया की रेली महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर चिलमन चौक बस स्टैंड होते हुए ललीपुर चौक से कलेक्टर ऑफिस व भाजपा जिला कार्यालय तक निकालकर ज्ञापन दिया गया और बताया गया की प्रदेश में हम 9 हजार जनसेवा मित्र सरकार व जनता के बीच सेतु का काम कर प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजना का प्रचार- प्रसार कर अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाते थे । वही सरकार व शासन के हर कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे । लाड़ली बहना योजना में पंजीयन,मतदाता जागरूकता अभियान, वित्तिय साक्षरता अभियान, महिला चौपाल ,नुक्कड़ नाटक, सहित हमारे कई कार्यो का लाभ सरकार को मिला है।
लाड़ली बहना के पंजीयन करने में जनसेवा मित्रो की अहम भूमिका रही, पात्र व्यक्ति के शिक्षा के अभाव के कारण जनसेवा मित्र पात्र व्यक्ति के साथ अस्पताल, सरकारी दफ्तरों में जा उसे लाभ दिलाने का काम भी करते है । हमारे इन सभी कार्यो से प्रभावित हो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने घोषणा की थी कि आप इसी तरह प्रदेश के विकास के लिए काम कर जनता का जीवन बनाने का काम किजिए, आपका भविष्य बनाने का काम हम करेगे, तत्कालीन मुख्यमंत्री जी ने विवेकानंद केंद्र की स्थापना कर व उसका संचालन जनसेवा मित्रो के माध्यम से कर रोजगार देने की भी बात की थी।
लेगिन हमारी इंटरशिप 31 जनवरी को खत्म कर दी गयी है। लेकिन सेवा विस्तार व स्थाई रोजगार जैसी कोई लिखित सूचना हमे अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वही हमें हमारे जिले के सीएम फैलो माध्यम व विभिन्न माध्यमों से मौखिक सूचना प्राप्त हो गयी है कि इंटरशिप को बंद कर दी गयी और हम सभी प्रदेश के 9300 जनसेवा मित्र बेरोजगार हो गए ।
• यह कि हमारे कार्यो से प्रभावी होकार तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान जी ने निम्न घोषणा की थी।
1. 4 अगस्त 2023 को भोपाल में बूट कैम्प के दौरान घोषणा की थी, कि आप जनता की सेवा करें, जनता का भविष्य बनाने का काम करें, आपके भविष्य की चिंता हमारी सरकार करेगी ।
2. 3 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहानजी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिगं के दौरान हमारी जिम्मेदारी लेते हुए अवगत कराते हुए कहा गया, कि आपका कार्य आदर्श अचार संहिता में भी नही रुकेगा, आप सतत काम करते रहे । आप प्रदेश सरकार के आखं,कान है हमारी सरकार आपके भविष्य की करेगी ।
3. माननीय द्वारा घोषणा की थी, कि 50 परिवार में एक जनसेवा मित्र कार्य करेंगे व हमारी सरकार पुनः आने पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र लगातार काम करेंगे हमारी गारंटी है भारतीय जनता पार्टी की गारंटी ।
4. माननीय तत्कालीन मुख्यमंत्री जी द्वारा युवा नीति को लागू करते समय भी कहा था कि प्रत्येक जिले में सर्व सुविधायुक्त विवेकानंद केंद्र स्थापित करेंगे जिसका संचालन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र करेंगे ।
अभी इंटरशिप बंद होने से प्रदेश के 9 हजार 300 युवा बेरोजगार हो गए ,युवा के समक्ष रोजी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया ।
समस्त जनसेवा मित्रों ने निवेदन करते हुए कहा कि आप हमारी बात मुख्यमंत्री जी के समक्ष रख प्रदेश के 9 हजार 300 जनसेवा मित्रो का सेवा विस्तार कर संविदा कर्मी के रूप में शामिल कर स्थाई रोजगार करने की प्रार्थना करे ताकि हम जनसेवा मित्र प्रदेश के विकास में इसी तरह जनसेवा कर प्रदेश को आगे बढ़ाते रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू