कोरबा.
कोरबा कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में एक जायलो और पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुरानी बस्ती के रहने वाले मेहराब खान रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के बाद घर के बाहर टाटा जाइलो वाहन को पिकअप वाहन के बगल में खड़ा कर घर के अंदर चला गया। रात लगभग 3 बजे अचानक ब्लास्ट की आवाज आई, जिसके बाद उसने तुरंत घर के बाहर आकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
दो वाहनों में आग लगी थी, दोनों वाहन धू धू कर जल रहे थे। वाहन मालिक ने तत्काल आसपास लोगों को बुलाया। जिसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बात उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह आग पर काबू ना पा सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वाहन जलकर खाक हो चुके थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय