बिलासपुर.
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में युवक की तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की स्कूटी के डिक्की से शराब की खाली बोतल, सुसाइड नोट सहित चुहा मारने की दवाई का खाली रेपर बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के गांव मे तालाब में लाश मिली है। इसके साथ ही मृतक के स्कूटी की डिक्की से सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। जानकारी के मुताबिक सैदा के जितेंद्र कुमार दुबे 4 फरवरी की सुबह 11 बजे घर में जूनीपरा जाने के लिए कहकर निकला हुआ था।
जब शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश शुरू के लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पांच फरवरी की सुबह घर वालों जानकारी मिली कि काकरिया तालाब में युवक की लाश है। जाकर देखने पर वह जितेंद्र का शव था। और उसकी स्कूटी तालाब के मेड़ पर थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय