भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में बुधवार से भाजपा के एलईडी रथ प्रचार में उतर गए हैं। ये रथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर शहर और हर गांव में जाकर बताएंगे। इसके साथ ही इन रथों के जरिए भाजपा अपने संकल्प पत्र के लिए सुझाव भी आम लोगों से लेगी।
इन रथों को प्रदेश भाजपा कार्यालय से बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के पक्ष में नारे भी लगाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब जब उज्जैन में सिंहस्थ होता था तब-तब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कई चुनौती आई। कोविड का दौर भी चुनौती से भरा हुआ था। उन्होंने हर चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देते हुए देश का नाम पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी का परिवार है। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर सेल्फी भी ली। उन्होंने यहां पर बने सेल्फी पाइंट पर जाकर मोबाइल से फोटो लिया और इसी दौरान उन्होंने नारा लगाया अबकी बार 400 पार…।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक