भोपाल
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर बनी नई बिल्डिंग का लोकार्पण आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा। गेमिंग जोन के साथ ही इसकी शुरूआत होगी। वीआईपी वेटिंग रूम को ग्राउंड फ्लोर पर शुरू किया जाएगा। फीडिंग रूम की शुरूआत भी इस दौरान हो जाएगी।
जिस तरह छह नंबर प्लेटफॉर्म की ओर बनी नई बिल्डिंग का औपचारिक उद्घाटन सांसद प्रज्ञा सिंह ने की थी। प्लेटफॉर्म नंबर 1 की तरफ भी नई बिल्डिंग की शुरूआत सांसद ही करेंगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी इस दौरान माजूद रहेंगे। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय के अनुसार जल्द से जल्द इस बिल्डिंग में कैटरिंग समेत अन्य यात्री सुविधाएं मिलने लगेंगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच फुल
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का के्रज बढ़ता जा रहा है। ट्रेन संचालन आरंभ होने के करीब एक माह बाद शुक्रवार को पहला मौका था जब इसके सभी कोच पूरी तरह से फुल थे। चेयर कार एडवांस बुक थी। इसमें करंट में एक भी टिकट नहीं था, वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास की महज छह सीटों को छोड़ दें तो इसकी भी सभी सीटें पूरी तरह से भरी थीं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू