जगदलपुर.
सुकमा जिले के शबरी नदी में 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान उसके साथी भी मौजूद थे, लेकिन घटना के बाद डर के चलते बच्चों ने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहां बच्चों ने पूछताछ में मामले के बारे में बताया। पुलिस ने शव बरामद कर बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय हर्षित सिंह कक्षा 8वीं का छात्र था।
सोमवार की शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ एजुकेशन हब के पीछे शबरी नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक से हर्षित गहरे पानी में चला गया, जिसे देख साथ गए अन्य साथी बच्चे मौके से भाग निकले और अपने घरों में जाकर चुप हो गए। साथ ही इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। सोमवार शाम तक परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नही चला। मंगलवार की सुबह से हर्षित के लापता होने की जानकारी तेजी से फैली, जिसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने हर्षित के दोस्तों से पूछताछ की तो बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों को लेकर शबरी नदी पहुंची, जहां से शव को बाहर निकाला गया। हर्षित का शव मिलते ही परिजनों से लेकर स्कूल तक में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि हर्षित डीएवी स्कूल कुम्हाररास में पढ़ता था, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय