भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सप्तपर्णी, करंज और इमली के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सतीश शर्मा और श्रीमती आशा शर्मा ने अपने विवाह की 26वीं वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। राम गोपाल मीणा और श्रीमती ज्योति मीणा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे रोपे। श्री गजेंद्र सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। नरसिंहपुर के पत्रकार लालजी धामेचा ने उनकी बीमारी में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई सहायता के आभार स्वरूप पौध-रोपण किया। उनके परिवार के श्री निखिल धामेचा, प्रिय धामेचा, मनोज छेतीजा और सुश्री निशा धामेचा पौध-रोपण में शामिल हुईं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान