खरगोन
खरगोन में सोमवार को हुए बस हादसे के मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बस चालक सुनील राठौर, बस कंडेक्टर संतोष बारचे और बस मालिक प्रवीण सोनी उर्फ महाराज पर गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बस मालिक ने भी क्षमता से ज्यादा सवारियों को बस में बैठाया था। वहीं ड्राइवर को यह पता था कि क्षमता से ज्यादा यात्री बैठे हुए हैं इसके बाद भी वह तेज गति से वाहन चला रहा था।
गौरतलब है कि सोमवार को हुए बस हादसे में अब तब 24 लोगों की मौत हो चुकी है। बस 35 सीटर थी और उसमें 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने रात से ही पूरे जिले में ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सुबह तक 57 वाहनों पर कार्रवाई की गर्ई।
चेन्नई से आएंगे दो IIT एक्सपर्ट
हादसे की जांच करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पीटीआरआई के एआईजी मनोज कुमार राय को खरगोन भेजा गया है। वे घटना स्थल पर रोड सेफ्टी को लेकर क्या किया जा सकता है। इस पर रिपोर्ट देंगे। वहीं पीटीआरआई के एडीजी जी जर्नादन ने चैन्नई आईआईटी के दो प्रोफेसर्स को बुलाया है जो पुल में तकनीकी परिवर्तन पर रिपोर्ट देंगे। ये दोनों प्रोफेसर्स आज प्रदेश पहुंच सकते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू