भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्राधिकरण द्वारा विकसित "मेला पंचांग वर्ष 2023-24" का समत्व भवन में विमोचन किया। प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह तथा अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे। विक्रम सम्वत पर केंद्रित मेला पंचांग में प्रदेश के प्रमुख मेलों की माहवार और जिलावार जानकारी दी गई है। पंचांग में प्रदेश के प्रमुख पंजीबद्ध तीर्थों का भी उल्लेख है। साथ ही महामाई माता मंदिर सिरोंज विदिशा, रथ यात्रा पन्ना, नर्मदा नाभि-स्थल नेमावर देवास, नवरात्रि मेला मैहर सतना, रतनगढ़ दतिया, बरमान मेला नरसिंहपुर, नर्मदा जयंती महेश्वर खरगोन के चित्रों सहित महाकाल महालोक उज्जैन, शिव मंदिर भोजपुर रायसेन, करीलाधाम अशोकनगर, पीताम्बरा पीठ दतिया, शनि मंदिर मुरैना, रामराजा मंदिर ओरछा और पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर के चित्र सम्मिलित हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान