इस्लामाबाद
पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश में BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिए के ढेर होने की खबर है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की गई। भारत में घुसपैठ की कोशिश में एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है।
मामला केसरीसिंहपुर थाना इलाके का है. बता दें कि बॉर्डर से एक घुसपैठिया भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था. उसे ऐसा करता देख बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने की हिदायत दी लेकिन वो नहीं माना. इस पर BSF के जवानों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन